Shabri Organic

पशु आहार

देसी गायों से प्राप्त दूध गुणवत्ता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। परंतु हर पशुपालक जानता है कि पशुओं के आहार पर दूध की  श्रेष्ठ गुणवत्ता का बढ़ना या घटना  निर्भर कर सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शबरी डेयरी फार्म पर हमारे पशुओं के लिए पशु आहार हम स्वयं बनाते आए हैं। जिससे सभी को स्वस्थ गायों का स्वास्थ्यवर्धक दूध पीने को मिल सके। पशु आहार बनाने में विभिन्न अनाजों व औषधीय गुणों से युक्त पौष्टिक प्राकृतिक पदार्थों का सही मिश्रण पशु विशेषज्ञों की देखरेख में निर्मित होता है, जिसे हम ना केवल स्वयं के दुधारू पशुओं को खिलाते हैं बल्कि इस उच्च कोटि की पौष्टिकता युक्त पशु आहार का उत्पादन कर अन्य पशु पालकों को उपलब्ध भी करवाते हैं।  पशु आहार में मुख्यतः बिनौला व सरसों की खल, चना, चावल की चूरी, ग्वार, श्यालू, मैथी, नमक, मक्का, बाजरा, गेहूं, गुड़, चपड़ा आदि मिलाए जाते हैं।